फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक हफ्ते में दूसरी बार पुलिस का सीलिंग अभियान, एसपी फिर फील्ड में उतरीं

Thu, 16 Mar 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नाके पर निरीक्षण करती हुई एसपी आस्था मोदी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस विभाग की तरफ से एक सप्ताह में दूसरी बार सीलिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी खुद फील्ड में उतरी और नाकों पर जाकर जांच की। पुलिस विभाग की तरफ से जिले भर में 69 नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई और 313 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

सीलिंग अभियान के दौरान 37 पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगाई गई। जिले के पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों के द्वारा नाकों की चेकिंग की गई। इस सीलिंग अभियान में जिला पुलिस में तैनात करीब 700 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसमें फतेहाबाद, भूना, रतिया, टोहाना ,जाखल, भट्टू के सभी नाकों पर एसपी ने खुद पहुंच कर निरीक्षण किया।

शहर बंद के बाद बढ़ी पुलिस की सक्रियता
फतेहाबाद में बढ़ते अपराध को लेकर मंगलवार को सामाजिक संगठनों द्वारा दोपहर 12 बजे तक शहर बंद रखा गया था। इसके अलावा मांगों को लेकर एडीसी अजय चोपड़ा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। शहर बंद के बाद जिले भर में पुलिस अलर्ट हुई है। सोमवार को जिले में सीलिंग अभियान चलाया गया तो वीरवार को दोबारा अभियान चलाकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन


अपराध पर सौ फीसदी रोक लगाना संभव नहीं : एसपी
किसी प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। बीते साल से इस साल से आपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई है। चोरी, स्नेचिंग व नशे के काफी मामले ट्रेस आउट हुए हैं। अपराधों पर सौ फीसदी रोक लगा पाना संभव नहीं है। पुलिस लगातार समय समय पर ऐसे अभियान चलाती रही है। आगे भी ये अभियान जारी रहेंगे। जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। यदि किसी प्रकार की कोई आपराधिक घटनाएं हो रही है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें