फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने 1.38 किलोग्राम गांजा के साथ दो युवकों को पकड़ा

Thu, 07 Sep 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम ने गांव मानावाली मोड़ के पास से दो युवकों को 1.380 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान कबीर बस्ती निवासी राजू और शक्ति नगर निवासी अरुण के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गांजा 16 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से शक्ति नगर निवासी राजेश से उधार में खरीदा था। मामले में शहर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी तस्कर राजू और अरुण व सप्लाई देने वाले राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक टीम बुधवार को गश्त कर रही थी। जब भोड़ियाखेड़ा से आगे मानावाली मोड़ पर पहुंचे तो दो युवक खड़े थे और उनके हाथ में लिफाफा था जो कि टीम देखकर वापस गांव मानावाली की तरफ जाने लगे। टीम ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर लिया। नियमानुसार जांच की तो 1 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें