रतिया पुलिस गिरफ्त में हेरोइन आरोपी
रतिया। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश मेहता उर्फ सुंदरी निवासी टिब्बा कॉलोनी रतिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी के तहत मामला दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस की टीम एसआई सुमित के नेतृत्व में गांव मिराना में मौजूद थी। इसी दौरान नाकाबंदी कर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक की तलाशी ली, तो उसके पास 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग की गई बाइक को भी कब्जे में लिया है। संवाद