फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड बाईपास के पास कच्चा रास्ता पर पुलिस ने रिट्ज कार सवार एक युवक को 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है, हेरोइन गांव काताखेड़ी से सप्लाई हुई थी। पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी गांव काताखेड़ी निवासी मलकीत सिंह और सप्लाई देने के आरोपी गांव काताखेड़ी निवासी बलजीत सिंह के खिलाफ भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के मुताबिक गुरुनानक पूरा पुलिस चौकी में तैनात एएसआई कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हिसार-सिरसा रोड फतेहाबाद बाईपास पर गश्त कर रही थी। इस दौरान बाइपास पर खेतों में कच्चे रास्ते से एक कार आ रही थी जिसके चालक ने पुलिस टीम को देखकर मोड़ने का प्रयास किया लेकिन खेत में उतरकर बंद हो गई। टीम ने शक के आधार पर कार चालक को काबू कर लिया। चालक ने पहचान गांव काताखेड़ी निवासी मलकीत सिंह के रूप में बताई। टीम ने जब नियम अनुसार आरोपी मलकीत सिंह की जांच की तो उसकी जेब में लिफाफा से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी मलकीत सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हेरोइन को गांव काताखेड़ी निवासी बलजीत सिंह से खरीदकर लाया था। पुलिस ने मामले में हेरोइन बेचने के आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।