फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने 39 हजार की जुआ राशि सहित 6 जुआरी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव दैयड़ में सीआईए पुलिस ने 6 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। सीआईए टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव जांडवाला बागड़ के बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जांडवाला बागड़ से दैयड़ रोड पर पृथ्वी सिंह निवासी दैयड़ की ढाणी में बाहर बनी बैठक में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 6 युवकों को जुआ खेलते काबू कर लिया। पूछताछ में इन युवकों ने अपना नाम भूप सिंह निवासी डिंग मंडी, शेर सिंह निवासी गीगोरानी, धोलू उर्फ राजेन्द्र निवासी डिंग मंडी, सुधीर निवासी गीगोरानी, सुभाष निवासी चूली बागड़ियान व कृष्ण कुमार निवासी गांव बाडोपट्टी बताया। पुलिस ने इनके पास से 39 हजार रुपये की नकदी बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें