फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक पुलिस टीम ने एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचानगुरु नानकपुरा मोहल्ला निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ जिंद्र के रूप में हुई है। थाना शहर फतेहाबाद में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गयाहै। एंटी नारकोटिक पुलिस की टीम एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान रतिया चुंगी से गुरुनानकपुरा मोहल्ला की तरफ जा रही थी तो रास्ते में खाली प्लॉट के पास खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और भागकर एक मकान का गेट खोलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर उससे पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से 7.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।