फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट विवाद को लेकर चली लाठियां, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। निकटवर्ती गांव खुनन में प्लॉट के विवाद को लेकर हुए झगड़े में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर प्लॉट को कब्जा करने के आरोप लगाए। गांव खुनन निवासी हरभजन सिंह और उसके पिता महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में ही उनका एक खाली प्लॉट पड़ा हुआ है। जिस पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे। सोमवार को भी जब वह प्लॉट में काम कर रहे थे तो दीवान और प्रकाश कौर के साथ उसके परिवार के लोगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा करना चाहा। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने लाठियों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उन्हें प्लॉट से बाहर निकाल दिया। जब गांव में इस हमले की सूचना मिली तो अन्य ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हरभजन, महेंद्र को छुड़वा कर अस्पताल में दाखिल कराया। इस हमले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश को लेकर हुए झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें