फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रेस्टोरेंट पर फायरिंग के आरोपियों से पिस्तौल व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। रेलवे रोड स्थित इटालियन मास्टर बी-13 फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने को लेकर फायरिंग मामले में गिरफ्तार बॉक्सर गैंग के तीन सदस्यों से तीन दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। इस रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात की इस योजना में शामिल चार सदस्यों के बारे में भी पता लगाया गया है, उन्हें काबू करने के लिए पुलिस छापे मार रही है। पुलिस अब तक इस मामले में 9 आरोपियों को काबू कर चुकी है। गौरतलब है कि शहर पुलिस व सीआईए ने हिसार पुलिस की सहायता से रेस्टोरेंट पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी विकास के साथ वारदात में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से कृष्ण बाॅक्सर, लखविंदर तथा विकास को रिमांड पर लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें