फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राशन डिपो के लिए पीएचडी और स्नातकोत्तर पास भी आवेदक, आधी आबादी को मिलेगी तरजीह

Sat, 26 Aug 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में ​स्थित राशन डिपो।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से इस बार राशन डिपो के आवंटन में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। बड़ी बात यह है कि राशन डिपो अलॉट करते समय एसिड अटैक और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले में 176 राशन डिपो के लिए 1103 आवेदन आए हैं। राशन डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। राशन डिपो के लिए पीएचडी, एमकॉम व एमए डिग्री धारकों ने भी आवेदन किया है
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से चार माह पहले राशन डिपो आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई थी। नए सत्र में इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले के विभाग की ओर से पोर्टल पर खाली स्थानों का विवरण जारी कर 14 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। इस बार राशन डिपो के लिए पीएचडी, एमकॉम व एमए पास महिलाओं व पुरुषाें ने आवेदन किए हैं। कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चार से आठ आवेदन एक राशन डिपो के लिए आए हैं। गांव भूथनकलां में आठ महिलाओं ने राशन डिपो के लिए आवेदन किया है।


138 डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित
जिले में 176 राशन डिपो आवंटित होने हैं। इनमें 138 महिलाओं और 36 पुरुषों के लिए आरक्षित है। इस बार एसिड अटैक और विधवा महिलाओं को राशन डिपो देने में अधिक तवज्जो दी जाएगी। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान वाली महिलाओं को भी प्राथमिकता मिलेगी। जिले में आवंटित होने वाले 176 राशन डिपो के लिए भी मारामारी मची हुई है। 1103 महिलाओं व पुरुषों ने इसके लिए आवेदन किया है। अब दस्तावेजों की छंटनी और चयन की प्रक्रिया पर गंभीरता बरतते हुए एक सितंबर को लाइसेंस धारकों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन




इस बार महिलाओं को राशन डिपो के लिए मौका दिया गया है। एसिड अटैक और विधवा महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर राशन डिपो आबंटित किए गए जाएंगे। पूरा काम पारदर्शिता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें