भट्टू रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर रविवार दोपहर पालतू बिल्ले ने कार चला रहे युवक पर पंजा मार दिया। जिससे युवक का कार से संतुलन हट गया और डिवाइडर से जा टकराई। समय पर कार का एयर बैग खुलने से युवक बाल-बाल बच गया और उसे चोटें नहीं आई। वहीं कार अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, भट्टू रोड क्षेत्र निवासी एक युवक अपने पालतू बिल्ले के साथ रविवार दोपहर को वरना कार में सवार होकर लालबत्ती चौक से भट्टू रोड पर अपने घर जा रहा था। बताया गया है कि जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के सामने अचानक बिल्ले से युवक को पंजा मार दिया। जिससे युवक का कार से नियंत्रण हट गया, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार के ड्राइवर साइड के सारे एयरबैग खुल गए। जिससे युवक चोट लगने से बच गया वहीं हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।