शहर के टोहाना रोड पर स्थित खेत में काम करते समय एक किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। किसान मिट्ठू उर्फ बाबा के शव का पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार दोपहर को जब मिट्ठू उर्फ बाबा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में काम कर रहा था तो उसी दौरान उसके शरीर पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसके चलते वह बेहोश होकर खेत में गिर गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए पहले रतिया के निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। फिर परिजन नागरिक अस्पताल में लाए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। संवाद