रतिया। पुलिस ने नशा तस्करी मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार निवासी अलालवास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस टीम गश्त के दौरान जब बस अड्डा गावं लाली पर पहुंची तो पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कचरा डोडा पोस्त लेकर गावं अलालवास घग्घर नदी के पास खड़ा है और गांव में उक्त नशा सप्लाई करने वाला है। जब पुलिस टीम नदी के पास पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति थैला बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी दौरान उसके कब्जे से 5 किलो 600 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद