फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भिरडाना में दूषित पेयजल पीने से बीमार हुए लोग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अधिकारी बोले- नहीं कोई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में दूषित पेयजल पीने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। दो लोगों ने तबीयत ज्यादा खराब होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचकर उपचार करवाया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अश्वनी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि दूषित पानी पीने से कोई बीमार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दो सप्ताह से गुरु जम्भेश्वर मंदिर के पीछे से लेकर राधा स्वामी सत्संग भवन तक के लगभग 30 घरों में दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। इस संबंध में कुछ दिन पहले भी शिकायत दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भागीराम और कनिष्ठ अभियंता अश्विनी ने आश्वासन दिया था कि दो से तीन दिन में पेयजल की सप्लाई सुचारू करवा दी जाएगी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी लोग गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। इसके चलते ग्रामीण देवीलाल, रचना, प्रमोद, बलवीर की तबीयत खराब हो गई। जो शहर के निजी अस्पताल में उपचार ले रहे है।
कोट
मुझे ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि गांव भिरडाना में दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। मैंने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को समस्या दूर करने के दिशा निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एसडीएम, फतेहाबाद।
कोट
गांव भिरड़ाना में दूषित पानी पीने से कोई बीमार नहीं हुआ है। टीम मौके पर गई थी चेक किया है जोड़ का कनेक्शन था जो कि लीकेज था उसे काट दिया गया है। जो गलत कनेक्शन है उसको लेकर नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सतीश कुमार, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें