फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुबह-सुबह पुराने बस स्टैंड से दिल्ली-चंडीगढ़ जा सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर से सुबह-सुबह दिल्ली और चंडीगढ़ रूट की बसों में जाने वाले शहरवासियों को नए बस स्टैंड पर जाकर बस लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोमवार से रोडवेज प्रशासन रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बसों का परिचालन शहर के बीच से करेगा। इससे सुबह दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले शहरवासी पुराना बस स्टैंड से ही बस पकड़ सकेंगे। रोडवेज महाप्रबंधक शेरसिंह की ओर से ड्यूटी सेक्शन के माध्यम से रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक चलने वाले चालक-परिचालकों को शहर के बीच से बसें निकालने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन की ओर से सुबह 4 बजे से दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर बसों का परिचालन शुरू किया जाता है। लंबे रूट होने के कारण काफी संख्या में यात्री सुबह-सुबह ही बसों में यात्रा करना पसंद करते हैं। इसके अलावा राजस्थान व उत्तराखंड के लंबे रूटों पर भी सुबह के समय ही बसों की रवानगी होती हैं। ऐसे में इन रूटों के यात्रियों को अब पांच किलोमीटर दूर जाकर नए बस स्टैंड पर बस पकड़ने की जरूरत नहीं रहेगी।
विधायक के समक्ष भी उठा था मुद्दा
शुक्रवार को ही शहर के पार्षदों ने विधायक दुड़ाराम के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया था। पार्षदों ने रात के समय शहर के बीच से ही बसें चलाने की मांग की थी, ताकि यात्रियों को नए बस स्टैंड से शहर में आने तक परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

कोट
सोमवार से रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक चलने वाली बसों को शहर के बीच से ही चलाया जाएगा। चालक-परिचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं। अगर व्यवस्था सही रहेगी तो इसे नियमित रखा जाएगा, वरना जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन

-शेर सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें