फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10 मामलों में वांछित पैरोल जंपर गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक मामले में कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे आरोपी विजय उर्फ नारा को बाल्मीकि चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मादक पदार्थ, मारपीट व आर्म्ज एक्ट के 10 मामले मामले दर्ज हैं। आरोपी एक मामले में अदालत से जमानत कराकर वापस अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने आरोपी को पीओ घोषित किया था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया। गुरु नानक पुरा पुलिस चौकी से एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक पुलिस टीम ने एक महिला को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में सप्लायर के तौर पर विजय नारा का नाम आया था और वह वांछित चल रहा था। इस मामले में भी उसको शामिल जांच किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें