फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पापा हमें माफ कर दियो, आपकी बेटियां आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गईं

विज्ञापन
फतेहाबाद में सुसाइड मामले में बरामद सुसाइड नोट जो कि पुलिस को मिला है और सोशल मीडिया पर वायरल ह
विज्ञापन
फतेहाबाद। पापा हम दोनों को माफ कर दियो, आपकी दोनों बेटी मजबूर हो गईं आत्महत्या करने के लिए। स्कूल वालों से तंग आकर हमने आत्महत्या कर ली है। ये बातें नहर में कूदने से पहले सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने अपने पिता को लिखी है। सुसाइड नोट में एक अन्य लड़की के नाम का जिक्र भी किया गया है। इसके अलावा दो युवकों के नाम आए हैं, जिसमें एक युवक गांव ढांड का और दूसरा हिसार जिले के बालसमंद क्षेत्र के गांव बांडाहेड़ी का बताया गया है।सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि इन दोनों ने हमारी पोस्ट इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रखी है। पापा इन्हें जेल करवा दें। सुसाइड नोट में तीन शिक्षक, एक शिक्षिका और प्रिंसिपल का जिक्र है। सुसाइड नोट में लिखी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखी किसी भी बात का खुलासा करने से मनाकर दिया।
विज्ञापन



68 फीसदी एप में ही अपलोड हुआ नया वर्जनशिक्षा विभाग द्वारा कोरोना महामारी के दौरान दिए गए टैबलेट में लॉक तोड़कर दूसरी एप चलाने की शिकायतें पहले से मिल रही थीं। विभाग ने स्कूलों को टैबलेट में नया वर्जन अपलोड करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक 68 फीसदी टैबलेट में ही नया वर्जन अपलोड हुआ है। शिक्षा विभाग ने जिले के 4173 टैबलेट टेस्टिंग पर भी ले रखे हैं। कंप्यूटर विज्ञान के प्राध्यापक यह जांच करेंगे कि टैबलेट में वन स्कूल, आईपैड और नया वर्जन चल रहा है या दूसरी एप चल रही है।

तीन कक्षाओं के छात्रों को मिले हैं टैबलेट
कोरोना महामारी के दौरान शिक्षा विभाग ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए थे। इसके बाद कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को भी टैबलेट दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह लिखा है सुसाइड नोट में
स्कूल वालों से तंग आकर हमने आत्महत्या कर ली क्योंकि मोनिका को अमित से बात करवाई थी। सज्जन पुत्र रेड़ाराम, अशोक जो बांडाहेड़ी से है, इन दोनों ने हमारी दोनों की पोस्ट अपलोड कर रखी है इंस्टाग्राम पर। पापा सज्जन की जेल करवा दें। ये हैं स्कूल के मास्टर सुभाष, देवेंद्र, अशोक, मनोज कुमारी मेम और प्रिंसिपल। पापा हम दोनों को माफ कर दियो। आपकी दोनों बेटी मजबूर हो गईं आत्महत्या करने के लिए।

ढांड की छात्राओं के टैबलेट में पुराना या नया वर्जन, इसकी होगी जांच
ढांड स्कूल की छात्राओं के पास जो टैबलेट था, उसमें नया वर्जन है या पुराना, इसकी शिक्षा विभाग के तकनीकी अधिकारी जांच करेंगे। इसके अलावा किसने लॉक तोड़ा है, और लॉक तोड़ने के लिए कैसे प्रयास किए गए हैं, इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी।

कोट
जिले में 68 फीसदी टैबलेट में नया वर्जन डाल दिया गया है। जिले के 4173 टैबलेट रेंडमली टेस्टिंग पर भी ले रखे हैं। टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है कि टैबलेट में स्कूल एप है या नहीं है। नए वर्जन को तो नहीं तोड़ दिया गया है। टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय को अवगत करवाया जाएगा। अगर सभी में दिक्कत हुई तो कंपनी को भेजकर टैबलेट बदलवाए जाएंगे।
विज्ञापन


अनुराग धारीवाल, तकनीकी अधिकारी, ई-अधिगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें