फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: करनाल में 21 को हरियाणा की पंचायतें होंगी एकत्र

Mon, 20 May 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना में सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह गिल के द्वारा प्रेस वार्ता कर पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली पर निशाना साधा है। गिल ने कहा कि देवेंद्र सिंह बबली के पल्ले कुछ भी नहीं है, अपने दम पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा जीत रही है। केवल क्रेडिट लेने का प्रयास कर रहा है देवेंद्र सिंह बबली, रणबीर गिल ने कहा ऐसे भ्रष्ट आदमी को कोई भी पार्टी नहीं लेगी।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह गिल द्वारा प्रेस वार्ता की गई और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली पर जमकर भड़ास निकाली गई। उन्होंने कहा कि देवेंद्र सिंह बबली अपने दोनों हाथों में लड्डू रख रहा है, लेकिन जनता सब जानती है। देवेंद्र सिंह बबली के द्वारा कांग्रेस के नाम पर ही भीड़ को इकट्ठा किया गया है, इसके पास अब कोई भी कार्यकर्ता नहीं बचा है। कांग्रेस को समर्थन देने का ड्रामा रचा है, लेकिन समर्थन लेने के लिए कांग्रेस का कोई भी नेता वहां मौजूद नहीं था।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर रणबीर सिंह ने कहा कि 21 मई को पूरे हरियाणा की पंचायतें करनाल में एकत्र होगी और बीते साढ़े नौ साल में मनोहर लाल खट्टर के द्वारा लिए गए जन विरोधी निर्णयों को लेकर लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें