फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंचायत समिति के सदस्यों ने चेयरपर्सन के खिलाफ खोला मोर्चा, लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधायक दुड़ाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। नगर परिषद में गुटबाजी के बाद अब फतेहाबाद पंचायत समिति के सदस्यों ने चेयरपर्सन पूजा चराईपौत्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत समिति के सदस्यों ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में प्रेसवार्ता कर विधायक दुड़ाराम, चेयरपर्सन पूजा और चेयरपर्सन प्रतिनिधि अजय कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा अविश्वास प्रस्ताव लाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में वार्ड नंबर 16 के सदस्य प्रतिनिधि एडवोकेट वीरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर आठ के सदस्य हरभजन सिंह, रविंद्र, संदीप, सुंदर, सुनील, फकीरचंद, बनवारी, भजनलाल, हनुमान सोनी आदि मौजूद रहे। इस दौरान वीरेंद्र कुमार और हरभजन सिंह ने कहा कि विधायक और चेयरपर्सन ने निधि बांटने में भेदभाव किया है। किसी वार्ड में चेयरपर्सन ने कई काम करवा दिए हैं तो किसी वार्ड में एक बार ही काम हुआ है। विधायक के चहेते पंचायत समिति सदस्यों ने तो बिना प्रस्ताव के काम भी करवा लिए। उनमें सरेआम भ्रष्टाचार नजर आ रहा है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उनके वार्ड में 30 बेंच लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था लेकिन उनके पास सिर्फ 10 बेंच ही पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन डालने के लिए उन्हें 100 पाइप देने की बात कही गई थी लेकिन उन्हें सिर्फ 75 पाइप ही मिली हैं, बाकी 25 पाइप का पता नहीं चला। वार्ड नंबर आठ के सदस्य हरभजन ने उनके वार्ड में हो रहे काम की सूचना न देने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पास कराए बिना उनके वार्ड के गांव बहल भौमिया में बने मंदिर में शेड लगाया जा रहा है। मात्र 30 फुट लंबाई और 40 फुट चौड़ाई के शेड के लिए पांच लाख रुपये की लागत को अधिक बता सरेआम कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की आशंका जताई। इन सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अपने वार्ड में हो रहे कामों के लिए चेयरपर्सन और विधायक से बात की उन्हें जांच का आश्वासन दिया गया लेकिन हुआ कुछ नहीं।
डीसी को शिकायत देकर विकास कार्यों की जांच करवाने की मांग की

इन सभी सदस्यों ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। इसके बाद सदस्य लघु सचिवालय में डीसी को शिकायत देने पहुंचे। हालांकि, डीसी के छुट्टी पर होने के कारण उन्होंने सीटीएम परमेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। डीसी के नाम दी शिकायत में उन्होंने मांग की कि वर्ष 2022 से लेकर साल 2024 तक जो भी काम पंचायत समिति के जरिए करवाए गए हैं, उन कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्हें भी सरपंचों की तरह काम करवाने की अनुमति दी जाए क्योंकि सरपंचों की तरह वह भी चुनाव जीतकर आए हैं।
ग्राम सचिव के बेटे की एजेंसी को ही मिल रहा टेंडर
इन सदस्यों ने बताया कि पूरे फतेहाबाद ब्लॉक में टेंडर लेने और लगाने के मामले में सिर्फ दो ही एजेंसियों को टेंडर दिए गए हैं। एक एजेंसी विधायक के करीबी ग्राम सचिव के बेटे की है। उसके पास सबसे अधिक टेंडर हैं और वही काम कर रहे हैं। इसके एक और एजेंसी है, उसी से काम करवाया जाता है।
कोट
विधायक हमारे सदन के सदस्य हैं। उनसे हम कार्यों के लिए मार्गदर्शन लेते रहते हैं। समिति के सदस्यों ने जिस टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, वे काम पहले बैठक में पास हुए थे। गांव में शेड लगवाने के लिए सरपंच ने कहा था। बाकी आरोप लगाने वाले लगाते रहेंगे, हम अपना काम सही कर रहे हैं।
विज्ञापन

-पूजा चराईपौत्रा, चेयरपर्सन, पंचायत समिति, फतेहाबाद।
कोट
मैं इस समय किसी कार्यक्रम में व्यस्त हूं। बाद में बात करेंगे।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें