दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार कल से बंद
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त एनके सोलंकी ने बताया कि 17 जनवरी को दूसरे चरण के तहत खंड भट्टूकलां व भूना में मतदान होगा। इसके लिए प्रचार 15 जनवरी को सायं 4 बजे बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा चुनाव के लिए किया जा रहा प्रचार 15 जनवरी को सायं 4 बजे बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही जिला में सभी देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके भी बंद रहेंगे और यह आदेश 17 जनवरी को सायं 6 बजे तक प्रभावी रहेंगे। आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर स ख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस सभी ठहरने के स्थानों पर औचक निरीक्षण करेगी।