फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोठी का ग्रिल उखड़ने से नीचे गिरे पंजाब के दातेवास निवासी पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड स्थित वार्ड नंबर 15 में कोठी पर काम करते समय ग्रिल उखड़ने से पंजाब के दातेवास निवासी 30 वर्षीय पेंटर करनैल सिंह नीचे गिर गया। उसके साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के साले वार्ड नंबर पांच निवासी अमरनाथ के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। अमरनाथ ने बताया कि मृतक करनैल पिछले कुछ समय से यही अपनी बहन के पास रहता था। वह रतिया में पेंटर का काम करता था। फिलहाल वार्ड नंबर 15 स्थित इंप्लाइज काॅलोनी में कोठी के रंगरोगन करने का काम लिया हुआ। काम करते समय उसने गिरने से बचने के लिए एक हाथ से लोहे की ग्रिल पकड़ रखी थी। मगर अचानक ग्रिल उखड़ गई। इससे वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। मृतक के दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें