फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओवरलोड 11 वाहनों को किया 2.60 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। आरटीए विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग वाहनों पर शिंकजा कसते हुए रविवार को विशेष अभियान चलाया। टीम ने जिलेभर में अभियान के दौरान 11 वाहनों को ओवरलोडिंग के चलते 2 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना किया है। इस अभियान के तहत जाखल में रविवार को दो ओवरलोड वाहनों को रोककर विभाग ने 80 हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

आरटीए संजय बिश्नोई के नेतृत्व में रविवार को ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए निकली। विभाग की टीम ने जाखल में दो वाहन मालिकों को ओवरलोडिंग के चलते 80 हजार रुपये का जुर्माना किया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर भी यह अभियान चलाया गया है और जाखल सहित पूरे जिले में 11 वाहनों के मालिकों पर ओवरलोडिंग को लेकर 2 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
कोट

बिना विभाग से पासिंग करवाए व ओवर लोडिंग वाहन जो सड़कों पर दौड़ रहे हैं, ऐसे वाहन हर समय दुर्घटना का सबब बने रहते हैं। इसलिए विभाग समय समय पर ऐसे वाहनों पर शिंकजा कसने के लिए अभियान चलाकर जुर्माना करती है। रविवार को 11 वाहनों को जुर्माना किया गया है। अभियान का लक्ष्य है कि लोग जागरूक हों ओर ओवरलोडिंग न करें तथा समय पर अपने वाहनों की फिजिकल पासिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय बिश्नोई, आरटीए फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें