फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कांटों भरे ट्रैक को पछाड़ पदक लेकर प्रदेश में जिले के एथलीटों ने किया प्रथम स्थान हासिल

Thu, 28 Dec 2023 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त फतेहाबाद के ​खिला​ड़ियों का फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांटों भरे ट्रैक पर छलनी होने के बावजूद भी फतेहाबाद भी जिले के एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी धाक जमाई है। प्रदेश में आयोजित हुए खेल महाकुंभ में तो इस बार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। आगे इन्हीं खिलाड़ियों को शानदार सिंथेटिक ट्रैक भी मिलने वाला है।
विज्ञापन



फतेहाबाद के खेल स्टेडियम में इस समय अनेक एथलीट प्रशिक्षण ले रहे हैं। फतेहाबाद के करीब 200 खिलाड़ी फतेहाबाद के एथलीट कोच सुंदर के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रहे हैं। हालांकि फतेहाबाद के खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण के लिए अच्छा ट्रैक नहीं है, लेकिन दौड़ लगाने के लिए भी यह खिलाड़ी लगातार प्रशिक्षण पर लगे रहते हैं। फतेहाबाद खेल विभाग की ओर से 25 खिलाड़ियों को प्रति माह 2 हजार रुपये खुराक भत्ता भी दिया जा रहा है। अन्य खिलाड़ी अपने स्तर पर यहां पर प्रशिक्षण लेते हैं। इस साल की जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है कि फतेहाबाद जिला एथलेटिक्स के खेलों में नंबर वन रहा है। जिले के एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से यह दिखा दिया कि कांटों भरे सफर में भी वह बड़ी उपलब्धि हासिल करने में पीछे नहीं है। हाल ही में हुए खेल महाकुंभ में तो जिले के एथलेटिक्स ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खेल महाकुंभ में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हाल ही में 28 नवंबर को पंचकूला में आयोजित हुए एथलेटिक्स खेलों में फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ में 13 मेडल जीते हैं। इनमें फतेहाबाद के मनीष, विरेंद्र माचरा ने दौड़ में स्वर्ण, अभिषेक ने 400 मीटर रिले दौड़ में रजत, हाई जंप में वजीर ने स्वर्ण व रोहित ने कांस्य, जेवलिन थ्रो में गांव बनगांव की दीपिका ने स्वर्ण, इसी गांव की सपना ने रजत पदक हासिल किया। ट्रिपल जंप में पूजा पारता ने स्वर्ण, हाई जंप में अनमोल ने कांस्य, हैमर थ्रो में मोनिका माचरा ने रजत, धीमी दौड़ में जगदीश खाबड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन



जिले के 22 खिलाड़ियों ने इस बार मेडल प्राप्त किए हैं। खेल महाकुंभ में जिले के एथलीट का अच्छा प्रदर्शन रहा और उन्होंने अनेक पदक जीतकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह जिले के गौरव की बात है।
विज्ञापन

सुंदर कुमार, कोच एथलेटिक्स।


जिला में एथलेटिक्स खेलों के लिए युवाओं में अच्छा रुझान है। उनके लिए खुशखबरी यह भी रहेगी कि अब जिला स्टेडियम में उनको सिंथेटिक ट्रैक भी मिलेगा।
-राजबाला, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें