फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दहमान में 150 से अधिक घरों में अभी भी जलभराव

विज्ञापन
गांव दहमान में जलभराव में खड़े ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। गांव दहमान के वार्ड एक व दो, बस स्टैंड एरिया के ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय भूना में विधायक दुड़ाराम राम व एडीसी अजय कुमार चोपड़ा से मिलकर जलभराव से राहत दिलवाने के लिए मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पिछले नौ दिनों से बस स्टैंड एरिया में 150 से ज्यादा घरों में अभी भी दो फुट से अधिक जलभराव के हालात बने हुए हैं। मगर भूना के हालात अत्यधिक गंभीर होने के कारण वे अपनी समस्या से जूझते रहे। अब भूना के हालात सामान्य हो गए हैं। ऐसे में अब उनकी भी जलभराव की समस्या का समाधान किया जाए। गांव दहमान निवासी आत्माराम, रघुवीर सिंह, फौजी राजेंद्र सिंह, देवा सिंह, इंद्र सिंह दहिया, बारू राम दहिया, युद्धवीर सिंह, विजेंद्र सिंह दहिया, देशराज, कर्मवीर सिंह, राजकुमार, दुनीराम, वीराराम, बलवंत सिंह, कृष्ण कुमार, लीलू राम व चांदी राम दहिया आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले नौ दिनों से जलभराव की स्थिति है। जिस कारण उनके दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि वे जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने बताया कि के जलभराव वाले पानी के कारण अब बदबू फैल रही है, जिससे कई घरों में लोग बीमार भी पड़ गए हैं। 150 से ज्यादा घरों में दो से तीन फुट पानी आज भी मौजूद है। वहीं कन्या स्कूल व जलघर तथा शमशान भूमि भी पानी में डूबे हुए हैं। दूषित जल की कोई निकासी नहीं होने के कारण वार्ड एक व दो के घरों में जलभराव से ज्यादा गंभीर हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया गांव का दौरा
ग्रामीणों की समस्या को लेकर विधायक दुड़ाराम व एडीसी अजय कुमार चोपड़ा ने सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई को मौके पर जाकर समाधान के निर्देश दिए। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता व उपमंडल अधिकारी ने जलभराव से प्रभावित दहमान गांव के एरिया का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने जलभराव से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार करते हुए कहा कि गांव का उपरोक्त पानी लंबी पाइप लाइन बिछाकर पंप सेट के माध्यम से दहमान डिस्ट्रीब्यूटरी में डाला जाएगा। इसके बाद सिंचाई विभाग व पब्लिक हेल्थ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विधायक व अधिकारियों के दौरे के दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, ग्राम सचिव नरेंद्र सिंह कुंडू, जयपाल सिंह, अमित कुमार सिंगला, जगन सिंह राजेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
पिछले साल भी बने थे बाढ़ जैसे हालात
गांव दहमान में सितंबर 2021 में भी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। गांव में तनावपूर्ण हालात के चलते एक सप्ताह तक डीसी की मौजूदगी में प्रशासन ने उस समय रातों-रात एक किलोमीटर दूर तक सिवानी सड़क के साथ-साथ पंचायती तालाब में पानी डालने के लिए ड्रेन की खुदाई करवाई थी।
दहमान में जलभराव से कई घर प्रभावित हैं। जिनका पानी निकालने के लिए सिंचाई विभाग के एसई के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया है और जल्द ही ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत प्रदान कर दी जाएगी।
-अजय कुमार चोपड़ा, एडीसी फतेहाबाद।

गांव दहमान में जलभराव से घिरा गांव का श्मशान घाट।- फोटो : Fatehabad

गांव दहमान में जमा बारिश का पानी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें