फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाहरी कॉलोनियों को करना होगा सफाई का इंतजार, नगर परिषद ने रद्द किया टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की बाहरी कॉलोनियों समेत 60 किलोमीटर के दायरे सफाई के लिए बनाए गए प्लान को झटका लगा है। सिरसा की एजेंसी के वर्क एक्शन प्लान प्रस्ताव के मुताबिक न देने पर नगर परिषद ने टेंडर को रद्द कर दिया है। वर्क एक्शन प्लान में 92 की जगह एजेंसी ने 52 सफाई कर्मचारी बताए हैं। अब नगर परिषद नए सिरे से टेंडर लगाएगी। बाहरी कॉलोनियों को सफाई के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नए टेंडर की प्रक्रिया में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। नगर परिषद द्वारा इसको लेकर करीब एक साल पहले योजना बनाई गई थी। नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते 60 किलोमीटर क्षेत्र में एजेंसी से करवाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसको लेकर पिछले माह टेंडर लगाया गया। एजेंसी ने 8 लाख 60 हजार रुपये प्रति माह का रेट दिया। लेकिन एजेंसी ने प्रस्ताव के मुताबिक कर्मचारी रखने से मनाकर दिया, इस कारण नगर परिषद ने टेंडर रद्द कर दिया।

बता दें कि नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद इसमें हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, आदर्श कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी आदि शामिल हुई है। मगर ढाई साल बाद भी नगर परिषद इन कॉलोनियों में सफाई के लिए कर्मचारी तैनात नहीं कर पाया है। इसके चलते इन कॉलोनियों में सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा पुराने क्षेत्र में भी सफाई की कमी के चलते 60 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई ठेके पर करवाने की योजना तैयार की गई थी।
विज्ञापन


नगर परिषद में सफाईकर्मी
शहर में वार्ड : 27
रोजाना निकल रहा कचरा : 30 से 35 टन
स्थायी कर्मचारी : 32
पालिका रोल पर कर्मचारी : 119

इधर, शौचालयों का ठेका खत्म, नहीं हुई सफाई
शहर के सार्वजनिक शौचालयों का ठेका मंगलवार को खत्म हो गया है। इसके चलते बुधवार को शौचालयों की सफाई नहीं हुई। नगर परिषद द्वारा भी कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। शहर में करीब 15 सार्वजनिक शौचालय है और 13 यूरिनल प्वाइंट हैं। सफाई के अलावा यहां पर हाथ धोने के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं मिली है।

स्वयं सहायता समूह को देने की तैयारी
नगर परिषद पहली बार शौचालयों की सफाई का काम स्वयं सहायता समूह को देने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर योजना बन चुकी है। स्वयं सहायता समूह के पास सफाई का जिम्मा होगा। शुरू में दो समूह को शौचालय दिए जाएंगे और योजना है कि प्रत्येक शौचालय को एक स्वयं सहायता समूह को दिया जाए। समूह में 10 सदस्य होते हैं।
कोट

शहर के 60 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई का काम निजी एजेंसी को दिया जाना है। इसको लेकर टेंडर लगाया गया था और जिस एजेंसी को ठेका दिया जाना था उससे वर्क प्लान मांगा गया लेकिन वह प्रस्ताव के मुताबिक नहीं मिला। इसके चलते टेंडर रद्द किया गया है। जल्द नया टेंडर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें