फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया के बेटे के पोल्ट्री फार्म को बंद करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हिजरावा कलां स्थित पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के बेटे पवन कुमार के पोल्ट्री फार्म को पर्यावरण एवं वन्य जीव विभाग ने बंद करने के आदेश दिए हैं। विभाग के अनुसार, इस पोल्ट्री फार्म को 60 दिन के अंदर खाली करना होगा। ज्ञात रहे कि इस पोल्ट्री फार्म को बंद करवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार विरोध भी जताया था और उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपे थे।
विज्ञापन

पर्यावरण एवं वन्य जीव विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार ने भेजे अपने पत्र में कहा है कि सीएम विंडो व फतेहाबाद के उपायुक्त की ओर से ग्रामीणों की शिकायत उनके पास आई थी। इसके बाद विभाग ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा पांच के तहत पोल्ट्री फार्म को नोटिस जारी किया था। इसके बाद हिसार के फील्ड ऑफिसर ने इस पोल्ट्री फार्म की जांच की थी। जहां पोल्ट्री फार्म में मृत पशुओं को फेंकने, ब्यूरियल पिट व कंपोजिटिंग फेसिलिटी की सुविधा सहित अनेक खामियां पाई गई। फील्ड ऑफिसर ने इसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेज दी। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने इसे बंद करने के आदेश दिए हैं। विशेष सचिव ने आदेशों में कहा है कि 60 दिनों में इस पोल्ट्री फार्म से सभी बर्ड्स को बेचा जाए या इनको कहीं और शिफ्ट किया जाए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो इन बर्ड्स की नीलामी करवाई जाए। वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक बलवान सिंह के बेटे पवन कुमार को आगे अपील करने का भी हक है।
ग्रामीणों ने किया था रोष प्रदर्शन
गांव हिजरावा कलां के ग्रामीणों ने इस पोल्ट्री फार्म को बंद करवाने के लिए रोष भी जताया था। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीसी को ज्ञापन देते हुए बताया था कि यह पोल्ट्री फार्म रिहायशी इलाके में है और बीमारी फैलने का अंदेशा है। साथ ही इस पोल्ट्री फार्म से उठने वाली बदबू से भी ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीसी ने पर्यावरण विभाग को यह मामला भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विभाग का जो आदेश है, उसको माना जाएगा, इसमें और कुछ क्या कहा जा सकता है। आगे अपील करने के लिए भी प्रयास रहेगा।
-बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें