प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता।
- फोटो : Fatehabad
युवा कांग्रेस की ओर से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस दौरान युवाओं ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। इससे पहले डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम गृह के पास युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस दौरान युवा कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल ओर गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जिससे आमजन का जीवन यापन करना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार को आम जनता को राहत देते हुए बढ़े हुए दाम वापस लेने चाहिए।