फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा पर गोलीकांड: हंसी मजाक में अचानक चली गोली, संचालक के सिर के हुई आरपार; वारदात सुन हर कोई हैरान

Sat, 07 Dec 2024 09:45 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

हरियाणा के फतेहाबाद में धर्मकांटा पर संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से संचालक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। मामले के मुताबिक शिव नगर निवासी 46 वर्षीय मनोज बंसल फतेहाबाद के सिरसा रोड पर सिंगला धर्मकांटे पर पार्टनरशिप में काम करता था।
विज्ञापन
धर्मकांटा पर हुई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सिरसा रोड पर शनिवार देर शाम सिंगला धर्मकांटा पर संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगने से 45 वर्षीय संचालक शिव नगर निवासी मनोज बंसल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फतेहाबाद शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय, सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ.जोगिंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के समय मृतक अपने दोस्त पूर्व पार्षद कुलवंत सावणा के बेटे पलविंद्र उर्फ पम्मा के साथ धर्मकांटे पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि जिस पिस्तौल से गोली चली है, वह भी उसके दोस्त की पलविंद्र उर्फ पम्मा की थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मामले में अभी तक परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है और सदमे में है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के पूर्व पार्षद कुलवंत सवणा का बेटा पलविंद्र के साथ उसकी दोस्ती थी, जो उसके पास आता-जाता था। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि मनोज अपने दोस्त के साथ धर्मकांटे पर बने कमरे में बैठे थे। पलविंद्र कुछ समय पहले ही सिरसा से लौटा था। पलिवंद्र ट्रक चलाने का काम करता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पलविंद्र के पास पिस्तौल थी और पिस्तौल को लेकर हंसी मजाक व बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई और गोली मनोज के सिर पर जा लगी जो कि आरपार हो गई। जिस पर वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पलविंद्र अन्य लोगों के साथ मनोज को अस्पताल ले आया, जहां परिजनों को भी सूचित किया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें