फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आचार संहिता का खुला उल्लंघन, ऑटो पर लगे राजनीतिक बैनर

Sat, 07 Sep 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड पर सवारियों के इंतजार में खड़े ऑटो पर लगा राजनीतिक बैनर। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, लेकिन फिर भी जिला चुनाव आयोग के जिम्मेदार आचार संहिता के प्रति गंभीर नहीं है। अलग-अलग राजनीति दलों के नेता फतेहाबाद शहर में ई-रिक्शा, ऑटो और निजी वाहनों को प्रचार का साधन बना दिया है। बिना अनुमति गाड़ियों पर बैनर लगाकर प्रचार किया जा रहा है। यहां तक निजी वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार चुप है।
विज्ञापन

हालांकि शहर के मुख्य चौक, खंभों से प्रचार सामग्री नगर परिषद पहले हटा चुका है। वहीं प्रशासन के द्वारा जिले में राजनीतिक बैनर लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए जा चुके हैं। वहीं अगर कोई राजनीतिक दलों के नेता को किसी ऑटो, ई-रिक्शा या किसी भी गाड़ी पर बैनर लगाना है तो उसे पहले रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेनी होगी, उसके बाद से ही वह ऑटो, ई-रिक्शा या गाड़ी के माध्यम से अपना प्रचार-प्रसार कर सकता है। लेकिन कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं के बैनर पहले की तरह ही चल रहे हैं।


ऑटो चालक बोले- नेता लें अनुमति
- शहरों में राजनीतिक बैनर लगाकर घूम रहे ऑटो व ई-रिक्शा चालकों से इस बैनरों को लेकर अनुमति के बारे में पूछा गया तो चालकों का कहना है था काफी समय से ये बैनर उनके ऑटो पर लगे हुए हैं। उनके पास कुछ लोग आए थे और ये पोस्टर लगाकर चले गए। बाकी अनुमति की बात है तो वे नेता लोग देखें हमें उससे कोई मतलब नहीं है। अगर कोई बैनर उतारने आएगा तो उसे उतार देंगे।
विज्ञापन



आचार संहिता के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में कहीं पर भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिए जाएगा। प्रशासन के द्वारा बैनर लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं ऑटो व ई-रिक्शा पर बैनर लगाने के लिए अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- जयवीर यादव, रिटर्निंग अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें