फतेहाबाद। बहुतकनीकी संस्थानों में खाली सीटों पर दाखिले को लेकर अब सोमवार से ओपन काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। संस्थान स्तर पर विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे और इसके बाद मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में 300 सीटों पर 191 दाखिले हो चुके हैं और अब खाली 109 सीटों पर ओपन काउंसिलिंग से दाखिले होंगे। पॉलिटेक्निक में दाखिले काे लेकर अब कॉलेज स्तर पर भी शेड्यूल जारी हो गया है। 22 अगस्त शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों को आवेदन कॉलेज में जमा करवाने होंगे। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 24 और 25 अगस्त को रिपोर्टिंग के लिए आना होगा। विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग के दौरान परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, डीएमसी दसवीं और बारहवीं के दस्तावेज जमा करवाने होंगे। संस्था स्तर पर काउंसिलिंग के लिए विद्याथी को स्वयं आना होगा।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में सीटें
कोर्स कुल सीटें दाखिले हुए
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60 40
इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 43
सिविल इंजीनियरिंग 60 38
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60 30
डीएमएलटी 60 40
स्नातकोत्तर में ओपन काउंसिलिंग जारी
महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में खाली सीटों पर ओपन काउंसिलिंग जारी है। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में 40 से 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। हालांकि विभाग ने ओपन काउंसिलिंग को लेकर आखिरी तारीख जारी नहीं की है। इसके अलावा स्नातक में भी दाखिले को लेकर पोर्टल नहीं खोला गया है।
कोट
बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। खाली सीटों पर सोमवार से संस्था स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थियों की मदद के लिए कोर्स स्तर पर हेल्प नंबर भी जारी किए गए हैं।
-हरजिंद्र सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़