फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनएचएम भर्ती को लेकर दस्तावेज सत्यापन में 35 फीसदी उम्मीदवार ही पहुंचे

विज्ञापन
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में उम्मीदवारों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करते हुए अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। एनएचएम के 11 पदों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसी को लेकर सोमवार को उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। दस्तावेज जांच करवाने के लिए मात्र 35 फीसदी उम्मीदवार ही पहुंचे। अब स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें दस्तावेज वेरिफिकेशन का दो दिन का और समय दिया है।
विज्ञापन

शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करने वाले 81 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। 11 पदों की भर्ती को लेकर 227 उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से दस्तावेज सत्यापन के लिए तीन टीमों को गठन किया है। जिसमें उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप गौरी, डॉ. अनामिका और डॉ. हमेश बंसल शामिल है। बता दें कि सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से जनवरी माह में एनएचएम के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। मार्च माह में लिखित और कंप्यूटर परीक्षा भी ली गई थी लेकिन बाद में एनएचएम ने भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी थी। इसी के चलते विभाग ने भर्ती प्रक्रिया रोक दी थी। अब विभाग नई गाइडलाइन से पदों पर भर्ती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें