फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल की कैद, 10 लाख रुपये हर्जाना भरने के आदेश दिए

Mon, 19 Jun 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बैंक से लोन लेकर कर्ज चुकाने के लिए दिए गए चेक के बाउंस होने के मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी गौरी नारंग की अदालत ने एक साल की कैद व 10 लाख रुपये हर्जाना भरने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार भट्टू कलां के गांव गदली निवासी राजबीर सिंह ने एचडीएफसी बैंक से 14 जुलाई 2015 को 12 लाख 20 हजार रुपये का लोन लिया था।
विज्ञापन

इस लोन की भरपाई के लिए राजबीर सिंह ने बैंक को नौ लाख रुपये का चेक दिया था। जिसे बैंक ने लगाया तो यह डिसऑनर हो गया। इसके बाद बार-बार राजबीर सिंह को बैंक की ओर से रिमांइडर भेजे गए, लेकिन उसने लोन राशि नहीं चुकाई। इस पर बैंक ने अपने वकील इंद्र सिहाग के माध्यम से अदालत में चेक बाउंस का केस दायर किया था। सुनवाई करते हुए अदालत ने दोषी राजबीर सिंह को एक साल की कैद व 10 लाख हर्जाने के तौर पर भरने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें