जिले में कोरोना के वीरवार को 20 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, टोहाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 101 हो गया। मृतक का अंतिम संस्कार नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा किया गया। अब तक जिले में 4390 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3926 संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी भी 363 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लगातार सैंपलिंग की जा रही है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी रखने की हिदायतें दी जा रही हैं ताकि संक्रमण का फैलाव कम से कम रहे।