फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One arrested with 20 grams of heroin

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। भूना में बाढ़ का पानी निकलने के बाद अब बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का मिलना जारी है। शनिवार को 30 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। वहीं 40 लोग स्वयं भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुए हैं। दो दिनों में भूना में 190 लोग विभिन्न बीमारियां से ग्रस्त पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को रामलीला मैदान, हिसार रोड, अनाज मंडी सहित अन्य बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में 700 घरों का सर्वे किया और आठ हजार लोगों की जांच की। इस दौरान टीम को बुखार के 30 नए मरीज मिले हैं। सभी केे डेंगू व मलेरिया के स्लाइड लिए गए, लेकिन किसी में भी डेंगू व मलेरिया का कोई लक्षण नहीं मिला। वहीं शनिवार को 40 लोग स्वयं ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुए हैं। इनको खांसी, बुखार की शिकायत है। लंबे समय तक पानी में चलने के कारण कई लोगों में पैर गलने की शिकायतें भी हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम उनको फर्स्ट एड दे रही है। विभाग की टीम दो दिनों में 1500 घरों का सर्वे कर चुकी है और अब तक 190 लोग बीमारियों से पीड़ित मिले हैं।
जलभराव में डाली गंबुसिया मछली
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से भूना में डेंगू से बचाव के लिए पांच जगह गंबुसिया मछली डाली गई है। वहीं सात स्थानों पर मलेरिया बचाव की दवा डाली गई है। विभाग की ओर से भूूना क्षेत्र में 15 स्थानों पर पानी के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
विभाग की 10 मोबाइल टीमें लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। शनिवार को 23 लोगों के बुखार से संबंधित दवाई दी गई। अभी तक मलेरिया व डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला है। विभाग की टीम 24 घंटे सेवाएं प्रदान कर रही हैं। कस्बे में शिव मंदिर, उकलाना रोड, हनुमान मंदिर, पुराना बाजार, पंजाबी धर्मशाला, खैरी चौक आदि में तीन विशेष मेडिकल टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें