फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक करोड़ की लकड़ी चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सूर्या इंक्लेव में गोदाम से करीब एक करोड़ की लकड़ी चोरी करने के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ पीटर निवासी ठुईयां हाल भट्टूकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 10 हजार की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

शहर फतेहाबाद पुलिस ने 15 मार्च को सूर्या इंक्लेव निवचासी ललित मोहन की शिकायत पर उसके गोदाम से करीब एक करोड़ की लकड़ी चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए जांच अधिकारी एचसी कुलदीप सिंह की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें