फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गृहकर पर छूट के आखिरी दिन फतेहाबाद में 71 प्रॉपर्टी मालिकों ने भरा 2.19 लाख रुपये गृहकर

विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय में गृहकर जमा करवाते हुए प्रॉपर्टी मालिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय द्वारा गृहकर 31 दिसंबर तक जमा करवाने पर 15 फीसदी की छूट दी गई थी। नगर परिषद फतेहाबाद में शनिवार और रविवार को छूट आखिरी दिन होने के चलते काउंटर खुले रखे गए। रविवार को आखिरी दिन नगर परिषद फतेहाबाद में 71 प्रॉपर्टी मालिकों ने 2.19 लाख रुपये गृहकर जमा करवाया। इसके अलावा 41 मालिकों ने नगर परिषद के हेल्प डेस्क पर प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाया। नगर परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन में करीब 13 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ है। शनिवार को नगर परिषद में काउंटर पर 3.50 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ। इसके अलावा ऑनलाइन 7.50 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ है। रविवार को 2.19 लाख रुपये काउंटर पर गृहकर जमा हुआ। नगर निकाय ने वर्ष 2023-24 के गृहकर जमा करवाने पर 15 फीसदी और पिछले गृहकर को एकमुश्त भरने पर 100 फीसदी ब्याज की छूट दी थी। ये छूट 31 दिसंबर तक थी। छूट सिर्फ उन्हें प्रॉपर्टी मालिकों को दी गई थी जिन्होंने प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाया है। जिले में अब तक करीब 8 फीसदी प्रॉपर्टी ही स्वयं सत्यापित हुई है। ऐसे में नगर निकाय छूट को 31 मार्च तक बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

31 करोड़ है गृहकर बकाया
नगर परिषद में करीब 31 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। लेकिन रिकवरी इस बार अब तक करीब एक करोड़ है। सबसे ज्यादा गृहकर सरकारी प्रॉपर्टी का बकाया है। नगर निकाय ने रिकवरी को लेकर ही छूट दी है। पार्षदों ने भी गृहकर पर छूट को आगे बढ़ाने की मांग रखी है।
कोट
गृहकर पर नगर निकाय द्वारा छूट दी थी। लोगों की सहूलियत के लिए छुट्टी के बावजूद दो दिन तक काउंटर खुला रखा गया। उच्च अधिकारियों से छूट की अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें