फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रचार के आखिरी दिन कहीं बड़े नेता तो कहीं गायक लुभाएंगे मतदाता

Thu, 03 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर वीरवार को प्रचार के आखिरी दिन पूरा शोरगुल रहेगा। तीनों सीटों पर लड़ रहे 40 उम्मीदवारों के पास सार्वजनिक रूप से मतदाताओं से अपील करने का आखिरी दिन रहेगा। इसलिए कहीं बड़े नेता तो कहीं गायक के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन

जाट बेल्ट में दीपेंद्र हुड्डा की जनसभा के जवाब में भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम बिश्नोई बेल्ट में पूर्व सांसद और बिश्नोई रत्न कुलदीप की जनसभाएं करवाएंगे। कुलदीप बिश्नोई सुबह 9 बजे गांव धांगड़ से प्रचार की शुरुआत करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ इनेलो-बसपा प्रत्याशी सुनैना चौटाला के पक्ष में पंजाबी गायक मनकीरत औलख जनसभा को संबोधित करने आएंगे।
बता दें कि प्रदेश में 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान से 48 घंटे पहले प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अभियान वीरवार को शाम 6 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक या जनसभाएं आयोजित नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव प्रत्याशी केवल डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही राजनीतिक दलों या प्रत्याशी के समर्थन में बाहर से आए वर्कर, नेता व दूसरे जिलों के मतदाताओं को भी जिला छोड़कर जाना होगा।
-
यह रहेगा कुलदीप बिश्नोई का शेड्यूल
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश बिश्नोई बहुल गांवों में कुलदीप बिश्नोई मतदाताओं को साधने का काम करेंगे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुमित गोदारा के अनुसार कुलदीप बिश्नोई सुबह 9 बजे गांव धांगड़ में जनसभा करने के बाद साढ़े 9 बजे गांव खजूरी जाटी, सुबह 10 बजे गांव काजलहेड़ी, सुबह साढ़े 10 बजे गांव चिंदड़ और सुबह 11 बजे गांव भोड़ा होशनाक में सभा करेंगे। विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान यह कुलदीप बिश्नोई का पहला दौरा होगा। गौरतलब है कि दुड़ाराम कुलदीप बिश्नोई के चचेरे भाई हैं। बिश्नोई मतदाताओं में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजनलाल परिवार का बड़ा प्रभाव है।
-
पपीहा पार्क के बाहर होगी मनकीरत औलख की जनसभा
फतेहाबाद विधानसभा से इनेलो-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी सुनैना चौटाला के चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में जोर लगाने के लिए पंजाबी गायक मनकीरत औलख को बुलाया गया है। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता के अनुसार मनकीरत औलख और सुनैना चौटाला वीरवार को दोपहर 2 बजे मॉडल टाऊन में पपीहा पार्क के बाहर शहरी जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि मनकीरत औलख का गांव बहबलपुर फतेहाबाद जिले में ही है और युवाओं में उनकी अच्छी खासी पकड़ है।

:: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की समयावधि के दौरान किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार बंद हो जाता है। इस समय अवधि में कोई भी उम्मीदवार न तो किसी तरह की जनसभा कर सकता है और न ही उसमें शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

-मनदीप कौर, जिला निर्वाचन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें