फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंत्योदय मेले में पहले दिन 300 लाभार्थियों को बताई सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
भट्टू कलां में लगे अंत्योदय मेले का निरीक्षण करतीं डीसी मनदीप कौर।
विज्ञापन
भट्टू कलां। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) के तहत भट्टू कलां के बीडीपीओ कार्यालय में अंत्योदय मेला लगा। दो दिवसीय मेले में खंड के लगभग 761 लाभार्थी परिवारों को आमंत्रित किया गया है। पहले दिन के लिए चयनित 370 लाभार्थियों में से 300 लाभार्थी परिवार मेले में आए।
विज्ञापन

मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त मनदीप कौर पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन कर नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं व योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने मेले में आए लाभार्थी परिवारों से भी बातचीत की और उनसे मेले में मिलने वाली सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिले के सभी खंडों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 26 मई तक अंत्योदय मेले लगेंगे। इन मेलों में पहली बार लाभार्थी परिवारों की सहूलियत के लिए पीने के पानी के साथ-साथ फोटोकॉपी, वाईफाई, कंप्यूटर, प्रिंटर व पोर्टल की सुविधा की गई है।
इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, सीएमजीजीए सुरभि साहू, बीडीपीओ भजनलाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मौके पर ही भेजे आवेदन
मेले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अपना पंजीकरण करवाने वाले लाभार्थी परिवारों के आवेदन मौके पर ही सीधे संबंधित विभाग व एलडीएम को भेजे जा रहे हैं, ताकि उनको सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिलने में देरी न हो। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर ने घर-घर जाकर लाभार्थी परिवारों को मोटिवेट किया, जिससे 80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी इन मेलों में आए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस मेले में आने वाले लाभार्थियों को सरकार की किसी न किसी योजना से जोड़कर लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें