फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रात में सफाई का टेंडर नहीं लगा पाए अधिकारी, शहर में नाइट स्वीपिंग मशीन फिर चलाने की तैयारी

विज्ञापन
फतेहाबाद में नाईट स्वीपिंग मशीन सफाई करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सड़कों पर सफाई के लिए नाइट स्वीपिंग मशीन एक बार फिर से घूमती हुई दिख सकती है। नगर परिषद अधिकारी मौखिक रूप से बंद की गई नाइट स्वीपिंग मशीन को एक बार फिर से चलाने की तैयारी कर रहे हैं। दो माह पहले नाइट स्वीपिंग मशीन को बंद करने के बावजूद अधिकारी रात को शहर की सड़कों की सफाई का टेंडर नहीं लगा पाए हैं। टेंडर के लिए जो अस्टीमेट बना है वह करीब सात लाख रुपये का है जबकि मशीन पर हर माह 6 लाख रुपये खर्च आ रहा था।
विज्ञापन

एनजीटी की गाइडलाइन का हवाला देकर नगर परिषद अधिकारी नाइट स्वीपिंग मशीन दोबारा से शुरू करने की तैयारी में हैं। वीरवार को नाइट स्वीपिंग मशीन का मैनेजमेंट संभाल रहे अधिकारी यहां के अधिकारियों से भी मिले हैं। हालांकि, नाइट स्वीपिंग मशीन को लेकर पार्षदों ने एतराज जताया था और इसे बंद करने के लिए बैठक में एजेंडा भी पास किया गया था। 21 अप्रैल को इस मशीन को मौखिक रूप से आदेश देकर बंद करवा दिया गया था। लेकिन मई माह में हुई बैठक में नाइट स्वीपिंग मशीन के लिए 54 लाख बजट भी पास किया गया। इससे पहले वित्त वर्ष में 42 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

अनुबंध के आधार पर पांच साल बाद नगर परिषद की होगी मशीन
नाइट स्वीपिंग मशीन फतेहाबाद में अक्टूबर 2021 में शुरू हुई थी। मशीन का हर माह नगर परिषद 4 लाख 60 हजार रुपये खर्च कर रहा है। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये डीजल का भुगतान किया जा रहा है। अनुबंध के आधार पर पांच साल बाद मशीन नगर परिषद की हो जाएगी।
विज्ञापन


कोट
शहर में रात के समय सफाई नहीं हो रही है। नगर परिषद के पास फिलहाल कर्मचारियों की भी कमी है। नाइट स्वीपिंग को लेकर एनजीटी की भी कुछ गाइडलाइन है। फिलहाल गाइडलाइन को लेकर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें