फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में कार्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में छत का गिरा प्लास्टर
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे लेखाकार कार्यालय की छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने के बाद बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के दौरान कर्मचारी कार्यालय में काम कर रहे थे हालांकि बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कार्यालय में से प्लास्टर का मलबा हटाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल की बिल्डिंग पुरानी होने के कारण पहले भी कई बार छत का प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार को ग्राउंड फ्लोर पर लेखाकार के कार्यालय में छत से अचानक प्लास्टर गिरा और जोर का धमाका हुआ। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए और बाहर निकल आए। धमाका सुन मौके पर अन्य कर्मचारी पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी।

बता दें कि नागरिक अस्पताल में करीब सात साल पहले यानि वर्ष 2016 में जच्चा-बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरने से नवजात शिशु की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई अन्य मरीज भी घायल हुए थे। घटना के बाद अस्पताल में मरम्मत कार्य भी करवाया गया था। अब एक बार फिर से प्लास्टर गिरने की घटना हुई है। कोट
विज्ञापन

अस्पताल का भवन काफी पुराना हो गया है। अस्पताल में जहां मरम्मत की जरूरत है वहां पर करवाई जाएगी। हालांकि अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण का काम भी जारी है।
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें