फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विदेश जाने वालों को नहीं होगा भटकना, 30 दिन बाद पहुंची कोविशील्ड

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में जिला वैक्सीन स्टोर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोविशील्ड वैक्सीन के लिए लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, खासकर उन लोगों को जिन्होंने विदेश जाना है। जिले में वीरवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 300 डोज आ गई है। ये वैक्सीन पिछले एक माह से खत्म थी और विदेश जाने वाले लोग लगवाने के लिए भटक रहे थे। विदेश में सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन ही मान्य है।
विज्ञापन

वहीं जिले में अब कोर्बेवैक्सीन का स्टाक भी डीवीएस में खत्म हो गया है। वहीं कोवैक्सीन की करीब 1600 डोज की मियाद 31 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने आठ जिलों में इन 1600 डोज को बांट दिया है। हिसार, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, कैथल और कुरुक्षेत्र में वैक्सीन की 200-200 डोज बांटी गई है। जिले में अब तक 6 लाख 86 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 4 लाख 78 हजार लोगों को दूसरी डोज लगी है। जिले में अब तक 15872 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक हुआ कोरोना टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4815 4758 900
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 190
60 साल से ऊपर 84263 64709 4550
45 से 59 साल 144206 120203 3478
18 से 44 साल 403426 270113 6754
15 से 17 साल 38915 13720 0
12 से 14 साल 8229 2915 0
कोट
कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध हो गया है। वैक्सीन का स्टॉक कम-ज्यादा होता रहता है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह वैक्सीन जरूर लगवा लें।
-डॉ. कुलदीप चौधरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें