फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब रोजाना दो घंटे जनसमस्याएं सुनेंगे प्रधान

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में फाइनेंस कमेटी को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को नगर परिषद प्रधान ने कार्यालय में दो घंटे समस्याएं सुनी और अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधान ने रोजाना दो घंटे कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने की घोषणा की है।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान ने नई कॉलोनियों में प्रॉपर्टी आईडी के लिए होने वाले डोर-टू-डोर सर्वे को लेकर ईओ ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक और पार्षदों के साथ बैठक की। प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में कोताही न बरतें। पहले जो सर्वे हुए हैं उसमें काफी खामियां थी, इसके चलते लोगों को परेशानी हुई है और अब तक भुगत रहे हैं।
नहीं बन पाई फाइनेंस कमेटी, अटके हैं प्रोजेक्ट
नगर परिषद द्वारा लगाए जाने वाले टेंडर से पहले फाइनेंस कमेटी की मंजूरी जरूरी है। इस कमेटी में प्रधान, उपप्रधान, डीएमसी और दो पार्षदों को शामिल किया जाना है। लेकिन प्रधान और उपप्रधान दो पार्षदों पर सहमति नहीं बना पा रहे है। पार्षदों के नाम पर सहमति को लेकर दो बार बैठक रखी गई लेकिन दोनों बार रद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद कार्यालय में रोजाना दो घंटे जनसमस्याएं सुनी जाएंगी। अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें