फतेहाबाद। सरसों की खरीद अब हैफेड अनाज मंडी के आढ़तियों के माध्यम से नहीं बल्कि डायरेक्ट करेगी। विभाग ने इसके लिए लेटर जारी कर दिया है। इसको लेकर आढ़तियों में रोष है और उन्होंने राज्य कमेटी से बातचीत करके आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञात रहे कि फतेहाबाद में इस बार हैफेड सरसों की सरकारी खरीद के लिए अधिकृत है। सरसों का एमएसपी रेट 5450 रुपये प्रति क्विंटल है। पहले सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ही हैफेड करती थी, लेकिन अब एजेंसी डायरेक्ट अनाज मंडी में सरसों की फसल की खरीद करेगी। इस मामले में एजेंसी के मुख्यालय से लेटर भी जारी कर दिया गया है, जो हैफेड के डीएम को भी भेजा गया है। हैफेड फिलहाल आठ फीसदी नमी वाली सरसों की फसल को ही एमएसपी रेट पर खरीद रही है, लेकिन नमी अधिक है तो हैफेड की ओर से ही सरसों की फसल के रेट तय किए जाएंगे और डायरेक्ट उसको खरीदा जाएगा।
कोट
सरकार ने नया आदेश देकर आढ़तियों को घर में बैठा दिया है। आढ़ती इस मामले में जल्द ही राज्य कमेटी से बातचीत करके आंदोलन की तैयारी की जाएगी। सरकार ने यह निर्णय लेकर गलत किया है।
-जगदीश भादू, प्रधान व्यापार मंडल, फतेहाबाद।