फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर डीईओ और डीईईओ कर सकेंगे आंतरिक व्यवस्था

विज्ञापन
फतेहाबाद का राजकीय कन्या स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसको लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पावर दे दी है। स्कूलों में अब शिक्षकों को लेकर आंतरिक व्यवस्था ये अधिकारी कर सकेंगे। किसी स्कूल में ज्यादा हैं तो उन स्कूलों में शिक्षक डेपुटेशन पर भेज सकेंगे जहां पर कमी है। शिक्षा विभाग निदेशालय ने पहले डीईओ और डीईईओ से ये पावर वापस ले ली थी।
विज्ञापन

ट्रांसफर ड्राइव में मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के तबादले हुए थे। ड्राइव में खामियों के चलते कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई तो कई जगह पर शिक्षक सरप्लस हो गए है। हाई और मिडिल स्कूल ऐसे है जहां पर सिर्फ एक ही शिक्षक रह गया है। जिला स्तर पर अधिकारियों को पावर देने से इन स्कूलों को फायदा होगा।
जेबीटी को नहीं भेज सकेंगे डेपुटेशन पर
शिक्षा विभाग निदेशालय ने ये भी स्पष्ट किया है कि डीईईओ जेबीटी की डेपुटेशन नहीं कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने अभी तक ट्रांसफर ड्राइव में जेबीटी को शामिल नहीं किया है। इसके चलते प्राइमरी स्कूलाें में अधिकारी आंतरिक व्यवस्था नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में ये सरकारी स्कूलों की स्थिति
स्कूल संख्या
प्राइमरी 386
मिडिल 86
हाई 70
सीनियर सेकेंडरी 74
कोट
जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां से डिमांड मांगी जाएगी और जहां पर शिक्षक ज्यादा है उसकी भी सूची तैयार की जा रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई को देखते हुए स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। आंतरिक व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने डीईओ और डीईईओ को पावर दी है।
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें