फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होटल व पैलेस को फिर थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अधिकतर होटल, बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस, मोटल और ढाबा बिना फायर यंत्रों के चल रहे हैं। अगर यहां पर आग लगने की छोटी सी भी घटना होती है तो बड़ी अनहोनी होने का डर है। इसके बावजूद संचालक गंभीर नहीं हैं, मगर प्रशासन अब गंभीर हो गया है। बिना फायर एनओसी चल रहे जिले के 61 होटल, मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल संचालकों को दमकल विभाग ने दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। पहला नोटिस अगस्त माह में दिया गया था। ऐसे में नहीं चेते संचालक तो जिला प्रशासन और अधिक सख्ती करेगा और तीसरे नोटिस के बाद दमकल विभाग सील करने की तैयारी करेगा।होटल संचालकों को एक माह के अंदर इन्हें फायर प्लान बनाकर यंत्र लगाकर एनओसी लेनी होगी। अगर एक माह बाद भी संचालक गंभीर नहीं होते हैं तो तीसरा नोटिस जारी होगा। हालांकि, दमकल विभाग इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों से सील करने को लेकर अनुमति लेगा। अगर अनुमति मिलती है तो फायर एनओसी को लेकर बड़ी कार्रवाई मानी जा सकती है। गौरतलब है कि बिल्डिंग तैयार करने के दौरान पहले बिल्डिंग प्लान बनाया जाता है जिसकी अनुमति नगर परिषद की तरफ से दी जाती है। इसके बाद फायर प्लान बनाया जाता है और आग बुझाने के यंत्र लगाने होते है। दमकल विभाग के अधिकारी यंत्रों की जांच करते हैं और फिर एनओसी जारी की जाती है। लेकिन होटल संचालक इसको लेकर गंभीर नहीं है जबकि आगजनी होने का सबसे ज्यादा खतरा यहीं रहता है। संवाद
विज्ञापन

जिले में ये हैं होटल, बैंक्वेट हॉल व ढाबा
क्षेत्र होटल
फतेहाबाद 27
रतिया 16
टोहाना 12
भूना 3
कुलां 3

फतेहाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा होटल व पैलेस
बिना फायर एनओसी के सबसे ज्यादा 27 मैरिज पैलेस, होटल फतेहाबाद क्षेत्र में है। शहर के रतिया रोड पर बने अधिकतर मेरिज पैलेस और सिरसा रोड पर बने होटलों व ढाबे अधिकतर ऐसे हैं जहां पर आग से बचाव को लेकर इंतजाम नहीं है। रतिया में भी 16 मेरिज पैलेस और होटलों में इंतजाम नहीं है।

प्रदूषण बोर्ड भी हुआ सख्त, चेकिंग के लिए कमेटी गठित
होटलों और मैरिज पैलेस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी सख्त हो गया है। चेकिंग के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद और दमकल विभाग की टीम बनाई गई है। टीम नोटिस देने के बाद रेंडम जांच भी कर चुकी है। यहां पर कमियां पाई गई थी।
विज्ञापन

कोट
होटल, मैरिज पैलेस, ढाबा आदि के संचालकों द्वारा फायर एनओसी न लेने पर प्रशासन सख्त है। बिना एनओसी चल रहे होटलों और मैरिज पैलेस के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक माह बाद तीसरा नोटिस जारी होगा। इसके बाद सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-दीपांशु महलावत, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें