भट्टूमंडी की लैब में सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी की वारदात का आरोपी।
भट्टू कलां। एक लैब से साढ़े नौ हजार रुपये चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप निवासी शेखुपुर दड़ौली ने बताया कि वह भट्टूमंडी में डॉ. लाल पैथ लैब का संचालन करता है। वीरवार शाम वह नजदीक के एक निजी अस्पताल से मरीज का सैंपल लेने गया था। इस दौरान एक अज्ञात युवक ने उसकी लैब में गल्ले को तोड़कर उसमें रखे करीब साढ़े 9 हजार रुपये चुरा लिए। उसने अपनी लैब में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो एक युवक उसके गल्ले को तोड़कर रुपये निकाल कर ले जाता नजर आ रहा था। संवाद