फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर लालबत्ती चौक पर मांगी भीख, कल करेंगे रक्तदान

Wed, 14 Aug 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर वाहन चालकों से भीख मांगकर रोष प्रकट करते एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने एनएचएम सांझा मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को थाली बजाओ प्रदर्शन किया। सैंकड़ों एनएचएम कर्मचारी नागरिक अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए लाल बत्ती चौक पर पहुंचे और यहां पर थालियां बजाते हुए भीख मांगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 15 अगस्त को धरना स्थल पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो आज ही एनएचएम कर्मचारियों की मांगों में लिखित में पूरा करने का आश्वासन देकर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर सकती है। सांझा मोर्चा में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन शर्मा व एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विशाल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले 19 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। एनएचएम कर्मचारी सेवा नियमों में संशोधन करने, सातवां वेतन आयोग लागू करने, नियमितिकरण की पॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित करने, कैशलेस मेडिक्लेम की सुविधा देने, सीएल, ईएल और सीसीएल प्रदान करने, सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और एक्सग्रेशिया प्रदान करने की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
एनएचएम सांझा मोर्चा ने फैसला लिया है कि जब तक सरकार लिखित में उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। इस अवसर पर डॉ. विष्णु मित्तल, नरेंद्र खरब, कुलदीप, सुल्तान, सुरेश, कमलजीत, फरजाना, परमजीत, माया, हरजिंदर सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



एंबुलेंस का संचालन, लेकिन ईएमटी की सुविधा नहीं मिली
स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक वेतन पर 10 एंबुलेंस चालक रखे हैं और एचकेआरएन के तहत 30 चालक पहले से हैं। ऐसे में विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस सेवा बहाल करने का दावा किया है। लेकिन सभी जगह बिना ईएमटी के एंबुलेंस दौड़ रही हैं। एंबुलेंस में इमरजेंसी केस रेफर के दौरान उसके उपचार को लेकर फिलहाल कोई कर्मचारी तैनात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें