Newly appointed DC Narhari Singh Bangar takes over, meeting with administrative officials
- फोटो : Fatehabad
जिला के नवनियुक्त डीसी नरहरि सिंह बांगड़ ने बुधवार को फतेहाबाद में कार्यभार संभाल लिया है। नरहरि सिंह बांगड़ 2011 बैच के आईएएस है। इससे पूर्व वे एडिशनल कमिशनर हरियाणा भवन दिल्ली, मैनेजिंग डायरेक्टर एचएसआईआईडीसी, जिला झज्जर में अतिरिक्त उपायुक्त व प्रदेश के अनेक उप मंडलों पर एसडीएम व अन्य विभिन्न पदों पर अपनी प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान नरहरि सिंह बांगड़ ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उन्होंने 20 मई से जिला फतेहाबाद में उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। अधूरे पड़े विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए नरहरि सिंह बांगड़ ने जिला में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लिया। नव नियुक्त उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि मेरी प्राथमिकता सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद शहर देश के इतिहास में अपना एक अलग स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि वे शहर व गांवों की तरक्की के लिए हमेशा अग्रसर है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडीसी अजय चोपड़ा, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह बेनीवाल, नवीन कुमार, सीटीएम अनुभव मेहता, सीएमओ डॉ मनीष बंसल आदि मौजूद रहे।