फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: न ट्रैक्टर पहुंचे, न व्यवस्था सुधरी, देर में उठ रहा कचरा

Tue, 23 Apr 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कई बैठकों के बाद भी शहर में समय से कचरा उठान व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। एजेंसी शहर के मुख्य स्थलों से दोपहर 12 बजे के बाद कचरा उठा रही है जबकि उसे सुबह 11 बजे से पहले कचरा उठाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद न नगर परिषद ने कचरा संग्रह केंद्रों पर ट्रॉलियां भेजी और न ही घरों से कचरा उठाने के लिए अनुबंधित एजेंसी ने व्यवस्था में सुधार किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों ने करीब 20 दिन पहले एजेंसी को समय से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सोमवार को पुराना बस स्टैंड के पास शिवालय मार्केट के सामने 11:45 बजे तक कचरे के ढेर लगे रहे। शहर के फव्वारा चौक से दोपहर 12:15 बजे कचरे का उठान शुरू किया गया जबकि पिछले दिनों हुई अनुबंधित एजेंसी के अधिकारी, सुपरवाइजर और नगर परिषद के सफाई दरोगा समेत कई अधिकारियों की बैठक में घरों से कचरा उठाने के लिए समयपालन का दावा किया था।
बैठक में तय किया गया था कि सुबह 11 बजे के बाद कचरा संग्रह स्थल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली नगर परिषद पहुंचाएगी और घरों से आने वाला कचरा सीधा इसी में डाला जाएगा। एजेंसी तंग गलियों से भी कचरे का उठान करेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन


पांच मई को खत्म हो जाएगा ठेका
शहर से रोजाना 30 से 35 टन कचरे का उठान हो रहा है। नगर परिषद ने एजेंसी को 1,685 रुपये प्रति टन के हिसाब से कचरा उठान का ठेका दिया है जो पांच मई को खत्म हो रहा है। नगर परिषद करीब तीन माह के लिए इसे बढ़ाने की योजना बना रही है। हालांकि ये ठेका अवधि न बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है। कचरा उठाने के लिए नगर परिषद के पास कर्मचारियों की कमी है। संसाधन भी पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें