फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान रखने को लेकर पड़ोसी दुकानदारों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर वीरवार को दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर पड़ोसी दुकानदारों में झगड़ा हो गया। जिसमें दो दुकानदार घायल हो गए। घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नागरिक अस्पताल में घायल एक पक्ष के दुकानदार मक्खन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी फतेहाबाद रोड पर कार एसेसीरीज की दुकान है और उसके साथ ही एक कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने उसकी दुकान के आगे अपनी दुकान का सामान रखना शुरू कर दिया। जब उसने एतराज जताया तो पड़ोसी दुकानदार पंकज व उसके साथियों ने उसकी दुकान में घुसकर लोहे की रॉड तथा अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे आकर बचाया। बाद में उसके परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले पंकज ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी दुकान के सामने नारियल इत्यादि रखवा रहा था तो पड़ोसी दुकानदार मक्खन ने इस पर एतराज जताना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर विवाद हो गया और मक्खन व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें