फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद प्रधान ने कक्ष से उपप्रधान की कुर्सी हटाने के लिए एससी आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक बार फिर नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने विधायक दुड़ाराम को बगावती तेवर दिखा दिए हैं। प्रधान ने खुद के कार्यालय में उनकी कुर्सी के साथ लगाई गई उपप्रधान सविता टुटेजा की कुर्सी को हटाने के लिए आयोग का सहारा लिया है। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने साथ लगाई गई उपप्रधान की कुर्सी हटवाने के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन को पत्र लिखा है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं और उन्हें नीचा दिखाने के लिए यह कुर्सी लगाई गई है। आयोग उनकी अर्ज सुनकर कुर्सी हटवाएं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग को लिखे गए पत्र में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा है कि उन्होंने 11 जुलाई 2022 को नगर परिषद प्रधान के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद उपप्रधान सविता टुटेजा को पार्षदों ने चुना। उपप्रधान की कुर्सी को मेरी कुर्सी के साथ लगा दिया गया है। जो कि असंवैधानिक है। प्रदेश में कहीं भी प्रधान के कार्यालय में उनकी कुर्सी के साथ उपप्रधान की कुर्सी नहीं लगाई गई है। वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते है और उनको नीचा दिखाने के लिए कुर्सी लगाई गई है।
कुर्सी लगाने के बाद से चल रही है खींचतान
गौरतलब है कि विधायक दुड़ाराम के हस्तक्षेप पर ही नगर परिषद कार्यालय में प्रधान के कक्ष में उपप्रधान की कुर्सी लगाई गई थी। जिस दिन से यह कुर्सी लगी है, उसी दिन से खींचतान चल रही है। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची खुद के कक्ष में उपप्रधान की कुर्सी लगवाने को तैयार नहीं थे, लेकिन दबाव के चलते नई मेज लगाकर एक तरफ प्रधान और दूसरी तरफ उपप्रधान की कुर्सी लगाई गई। अहम बात यह है कि नगर परिषद के इस कक्ष में प्रधान और उपप्रधान एक साथ बैठक करते हुए नहीं देखे गए हैं।
विज्ञापन

कोट
मेरा लक्ष्य शहर में विकास कार्य करवाना है। बाढ़ के पानी को लेकर शहर को बचाने के लिए भी पिछले दिनों दिन-रात लगे रहे हैं। जहां तक कुर्सी की बात है, मैंने प्रधान के कार्य में कभी अड़चन नहीं डाली है। कुर्सी को लेकर आगे क्या रहता है। फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें